फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने बहू का चेहरा बिगाड़ने के लिए आग लगाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल वालों ने की बहू को जलाने की कोशिश
विज्ञापन

महिला सिविल अस्पताल में भर्ती, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़िता ने पुलिस को दिया बयान, सभी आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना मक्खू में पड़ते गांव खडूर में ससुराल पक्ष के पांच लोगों ने विवाहिता का चेहरा बिगाड़ने के लिए उस पर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। पीड़िता सिविल अस्पताल में दाखिल है। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

मनदीप कौर वासी पुरानी तलवंडी रोड जीरा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कुछ समय पहले उसकी शादी सोहन सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे। ससुराल पक्ष के लोग और दहेज लाने की बात करने लगे। दहेज नहीं लाने पर उससे मारपीट करते थे। मंगलवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने उसका चेहरा बिगाड़ने के लिए उस पर कैरोसिन छिड़ककर आग लगाने लगे। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से बच गई। पड़ोसियों ने उसकी नाजुक हालत देख उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना मक्खू पुलिस ने पीड़िता के बयान पर सोहन सिंह, सुरजीत सिंह, सरमुख सिंह, गुरमीत कौर व सिमरन कौर वासी खडूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। मामले की जांच-पड़ताल एएसआई गुरविंदर पाल सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें