फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से तोहफा भेजने के बहाने फेसबुक दोस्त ने ठगे 30 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक फ्रेंड ने महिला से ठगे 30 लाख रुपये
विज्ञापन

-रुपये न देने पर केस मेें फंसाने की धमकी भी दी, साइबर थाने में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फेसबुक पर दोस्ती कर विदेश से तोहफा भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने रुपये वापस करने की बजाए झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी। इस संबंध में साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।
विज्ञापन

मूलरूप से शिमला निवासी डोलमा नेगी की कुछ समय पहले फेसबुक पर मार्टिन और हावा इब्राहिम से दोस्ती हुई थी। दोनों आरोपी विदेश से शिमला में बसने की बात कहकर उससे दोस्ती बढ़ाने लगे। डोलमा नवंबर 2017 में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5 में रह रही अपनी बेटी के पास आ गई। यहां पर आरोपियों ने उसे तोहफा भेजा। इसी बीच उसे कथित एयरपोर्ट अधिकारी का फोन आया। उसने पार्सल छुड़वाने के नाम पर टैक्स जमा करवाने की बात कही। जिस पर डोलमा ने बताए गए बैंक खाते में करीब एक लाख रुपये जमा करा दिए। आरोप है कि पैसे मिलने के बाद मार्टिन ने उसे फोन किया और गिफ्ट पैक में अवैध रूप से 50 हजार पौंड भेजने की बात कही और डराया कि अगर और रुपये नहीं दिए तो अवैध रूप से भेजे गए पैकेट को छुड़वाने के आरोप में उसे केस में फंसा देगा। केस में फंसाए जाने के डर से डोलमा ने अलग-अलग समय पर बैंक खाते में 30 लाख रुपये जमा करवाए। बाद में अपने साथ हुई ठगी के बारे में पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें