फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले में आग लगने से बाप-बेटा जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राले में आग लगने से बाप-बेटा जिंदा जले
विज्ञापन

जोधपुर के पास हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। शहर के जम्मू बस्ती के रहने वाले बाप बेटे की जोधपुर के पास हुए एक हादसे में मौत हो गई। हादसा वाहन की टक्कर के बाद आग लगने से हुआ। जिसमें दोनों बाप बेटे जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान जीत सिंह और उनके बेटे गुरप्रीत सिंह निवासी जम्मू बस्ती, जलालाबाद के रूप में हुई है। दोनों का वीरवार को जलालाबाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ट्रक मालिक सुखबीर सिंह ने बताया कि चालक जीत सिंह और उनका बेटा गुरप्रीत सिंह वासी जम्मू बस्ती जलालाबाद, केजी इंडस्ट्री से मुद्रा पोट का चावल ट्रक पर लादकर जोधपुर के लिए रवाना हुए थे। उसे मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे टेलीफोन आया कि किसी वाहन के साथ टक्कर होने के बाद जोरदार धमाके के साथ ट्राले में आग लग गई। इस हादसे में चालक जीत सिंह और उसका बेटा गुरप्रीत सिंह ट्रक में फंसे होने के कारण आग में जिंदा जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक जीत सिंह के बेटे अंग्रेज सिंह ने बताया कि उनके घर का गुजारा पहले ही बहुत मुश्किल से चलता था। जीत की पत्नी परमजीत कौर का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परमजीत कौर ने कहा कि इस हादसे को वह भूल नहीं सकती। परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी आर्थिक मदद की जाए। वीरवार को जलालाबाद में जीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के अध जले शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

फोटो संख्या-14एफजेडआरपी01जे
कैप्शन:मृतक जीत सिंह व गुरप्रीत सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें