चंबा। चुवाड़ी-रायपुर मार्ग पर पुलिस ने नाके के दौरान अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम ने उपरोक्त मार्ग पर नाका लगाया था। इसी दौरान यहां से गुजर कार को पुलिस ने नाके पर चेकिंग के लिए रोका। कार की तलाशी करने पर पुलिस को इससे शराब की छह पेटी बरामद हुई। जोकि गुपचुप तरीके से ठिकाने लगाई जा रही थी।
शराब को लेकर चालक के पास न कोई बिल थे और न ही कोई अन्य दस्तावेज। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब की छह पेटी पकड़ी है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।