चुनावी रंजिश में महिला से मारपीट, आठ पर केस दर्ज
फाजिल्का। जिले के गांव पतरेवाला में चुनावी रंजिश के चलते जबरदस्ती घर में घुसकर महिला से मारपीट करने और कपडे फाड़ने के आरोप में थाना खुईखेड़ा पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उनका गांव निवासी कुलवंत सिंह के साथ सरपंच के चुनाव के दौरान झगड़ा हुआ था। इसकी रंजिश के चलते 22 फरवरी को जब वह घर पर अकेली थी कि तो रात करीब दस बजे कुलवंत सिंह, राजू सिंह, बब्बू सिंह, सुरजीत सिंह, गोरू सिंह, सोनू, काका, राजू सिंह का साला घर में घुस आए और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़कर उसको बेइज्जत करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उक्त सभी वहां से भाग गए। जांच अधिकारी भगवान सिंह ने बताया कि महिला के बयान पर कार्रवाई करते हुए उक्त आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।