फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा व बेरोजागरी से तंग दो युवकों ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार एमबीए युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन

नशे की लत नहीं छूटने पर रिक्शाचालक ने फंदा लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
एमबीए करने के बावजूद तीन वर्ष से नौकरी न मिलने से परेशान युवक ने मां की चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नशे के लती रिक्शा चालक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। थाना सिटी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एएसआई हरजिंदर सिंह के अनुसार दीपक कटारिया उर्फ दीपू पुत्र अशोक कुमार गली नंबर 3, मोहल्ला मार्कफेड प्रीत नगर का शव उसके घर की छत से लटकता। उसने अपनी माता की चुनरी से फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त की। दीपक एमबीए तक पढ़ा था और तीन साल से नौकरी के लिए आवेदन करता आ रहा था। उसे उसकी योग्यता के अनुरूप नौकरी नहीं मिली थी। इससे वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। शुक्रवार की रात को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव कमरे की छत से लटकता पाया गया। सूचना मिलने पर पर थाना सिटी के एसएचओ रामेश्वर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर धारा 174 की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार वह सेना में भर्ती होने के लिए गया था। हाथ पर टैटू बना होने के कारण सिलेक्ट नहीं हो पाया। इससे वह परेशान चल रहा था। वहीं शहर के सुंदर नगर एरिया में रहने वाले रिक्शा चालक जसवीर सिंह ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी था। वह काफी कोशिशों के बावजूद नशे की लत से छुटकारा नहीं पा रहा था। इसके चलते उसने नरोत्तम नगर पीछे स्थित खेत में लगे जामुन के पेड़ से लटककर जान दे दी। वह शुक्रवार की रात से ही घर से गायब था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें