फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरमहल में युवक की हत्या: लुधियाना में पत्नी व सास को गोली मारने के बाद जालंधर में आकर नौजवान की ली जान

Tue, 10 Aug 2021 03:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

मृतक के भाई विशाल उर्फ जग्गू ने बताया कि मंगलवार सुबह एक युवक ने गेट खटखटाया। उसके भाई रोहित ने गेट खोला फिर वह हत्यारा अंदर आ गया। जब उसका भाई रसोई में गया तो बदमाश ने उसके भाई को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर वो अपने कमरे से बाहर निकले तो भाई लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के नूरमहल स्थित खटीक मोहल्ले में 25 साल के रोहित की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। रोहित को गोली मारने वाले ने मंगलवार सुबह लुधियाना के हैबोवाल में अपनी पत्नी जसप्रीत कौर व सास वंदना को भी गोली मारी थी। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके बाद आरोपी जसविंदर एक्टिवा पर ही जालंधर के नूरमहल में आया और यहां रोहित की हत्या कर दी। हालांकि अभी तक इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

विज्ञापन


इसका पता चलते ही जालंधर देहात पुलिस व लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी जसविंदर की तलाश शुरू कर दी है। जालंधर देहात के एसएसपी नवीन सिंगला ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि स्पेशल टीमें बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसकी एक्टिवा के नंबर का रिकॉर्ड भी निकलवा लिया है।

शुरूआती जांच में सामने आया है कि खटीक मोहल्ले में रहने वाला रोहित पुत्र राम लुभाया घर में था। बदमाश सफेद रंग की एक्टिवा पर आया। उसने गेट खटखटाया और फिर उसके बाद भीतर जाकर रोहित पर फायरिंग कर दी। उसका पहला फायर मिस हो गया तो उसने दूसरी बार गोली चला रोहित को मार डाला। इसके बाद हत्यारा वहां से उसी एक्टिवा पर बैठकर फरार हो गया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
मृतक के भाई विशाल उर्फ जग्गू ने बताया कि मंगलवार सुबह एक युवक ने गेट खटखटाया। उसके भाई रोहित ने गेट खोला फिर वह हत्यारा अंदर आ गया। जब उसका भाई रसोई में गया तो बदमाश ने उसके भाई को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर वो अपने कमरे से बाहर निकले तो भाई लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। 

वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी नकोदर लखविंदर सिंह, नूरमहल के एसएचओ जतिंदर कुमार मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने कहा कि मृतक के भाई विशाल के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी में कैद हत्यारे की तस्वीर के सहारे तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें