फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न मामले में पति पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में पति पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। महिला की ओर से दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाने पर तारागढ़ थाने में अमृतसर निवासी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वुमन सेल ने पीड़िता की शिकायत मामले की जांच के बाद कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गांव गोल दतियाल निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2017 में अमृतसर के इस्लामाबाद के रहने वाले अमित सैनी के साथ हुई थी। शादी के वक्त उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। शादी से कुछ देर बाद उसका पति और दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगा और पहले से दिया हुआ दहेज भी खुदबुर्द कर लिया। मामले की वुमन सेल इंचार्ज एसआई शांति देवी ने जांचकर पीड़िता के बयान पर अमृतसर के इस्लामाबाद निवासी अमित सैनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें