फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतो में वेयर हाऊस गोदाम से गेहूं के 142 गट्टे लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतो में वेयर हाउस गोदाम से गेहूं के 142 गट्टे लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जैतो(फरीदकोट)। कोटकपूरा रोड स्थित वेयर हाउस के गोदाम में सोमवार रात 15-16 हथियारबंद लोगों ने दो चौकीदारों को घायल करके और छह चौकीदारों को बंधक बनाकर गेहूं के 142 गट्टे लूट लिए। इस मामले में थाना जैतो पुलिस ने केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वेयर हाउस के मैनेजर गुरबिंदर सिंह ने बताया कि इस गोदाम में विभाग में कुल 8 चौकीदार तैनात किए गए हैं, जोकि टर्म वाइज ड्यूटी देते हैं। सोमवार रात करीब 1 बजे चौकीदारों की ड्यूटी बदलने के समय दीवार फांद कर घुसे अज्ञात लोगों ने पहले चार चौकीदारों को बंधक बनाया और बाद में बाकी चार को भी कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान हाथापाई के दौरान दो चौकीदार जोगिंदर सिंह मिट्ठू व सुरजीत सिंह घायल भी हो गए। इसके बाद वह एक कैंटर को गोदाम में ले आए 142 गट्टे लादकर फरार हो गए। घायल हुए दोनों चौकीदारों स्थानीय सेठ राम नाथ सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी कुलदीप सिंह सोही, एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिला फरीदकोट में महज पांच दिन के अंतराल में चौकीदारों को बंधक बनाकर गोदाम लूटने का यह दूसरा मामला सामने आया है। 25 जुलाई को थाना सदर फरीदकोट के गांव पिपली के पास से एक निजी कंपनी के गोदाम से भी दो चौकीदारों को बंधक बनाकर चावल के 120 गट्टे लूट लिए गए थे। इस घटना में भी आरोपियों द्वारा कैंटर का उपयोग किया गया था। एसएसपी राज बचन सिंह ने बताया कि पुलिस इन घटनाओं की पड़ताल कर रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें