फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में दो और खोखों को लगी आग, छे खोखे पहले हो चुके हैं अगिन भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा में दो और खोखों में लगाई आग
विज्ञापन

लाखों रुपये का सामान जल कर हुआ राख, सत्ताधारी नेता के दबाव में पुलिस प्रशासन चुप
पीड़ित दुकानदार बोले-इंसाफ नहीं मिला तो आग लगाकर करेंगे आत्मदाह
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। एक सप्ताह पहले कुछ लोगों ने दो खोखे आग के हवाले कर दिए थे। अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं है। दुकानदार पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद पीड़ित दुकानदारों ने फिर से अपने खोखे बनाकर रखे तो सोमवार रात फिर उनमें आग लगा दी गई। दुकानदारों ने इन खोखों को आग लगाने के पीछे पुलिस की मिलीभगत से सत्ताधारी नेताओं का हाथ बता रहे हैं। वहीं, दुकानदारों ने इंसाफ न मिलने पर अपने ऊपर तेल छिड़क कर आग लगाने की चेतावनी दी है।
पीड़ित दुकानदारों अशोक कुमार व लक्की कुमार ने बताया कि राजपुरा पटियाला रोड पर पिछले 25 वर्षों से कार्य कर अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे खोखों के बैक साइड में मार्केट कमेटी की जगह है। वह किसी कांग्रेसी नेता ने खरीद ली है, जो कि बनूड़ का बताया जा रहा है। उस जगह पर शोरूम बनाने के लिए सड़क पर रास्ता निकालने के लिए वर्षों से बैठे दुकानदारों को खोखे उठा कर जगह खाली करने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। जब खोखे हटाने से मना कर दिया तो 23 जुलाई को मध्य रात्रि कार पर आए दो लोगों ने खोखों पर तेल छिड़क कर आग लगा दी। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ। फुटेज में आरोपी सरेआम कार पर आते दिख रहे। दुकानदारों ने कहा कि पुलिस व उच्चाधिकारियों को शिकायत की पर लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। दो दिन पहले उक्त खोखों को ठीक करवा दोबारा कार्य शुरू किया तो सोमवार रात फिर से हमारे खोखों को आग लगा दी गई। पुलिस को सूचित करने व सबूत देने के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने बताया कि आरोपी हमें खोखों के साथ जला कर मार देने की धमकियां दे रहे हैं। नगर काउंसिल प्रधान व अन्य नेता कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। अगर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई कर हमें इंसाफ नहीं दिलाया गया तो हम अपने आप को आग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेंगे। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी इसी महीने 6 खोखों को दो बार आग लगाई जा चुकी है। वह भी पीड़ित इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौक पर मौजूद जिला भाजपा प्रधान नरिंदर नागपाल ने कहा कि जब से कांग्रेस पार्टी पंजाब में सत्ता पर काबिज हुई है तब से राजपुरा में गुंडा राज हो गया हैे। गरीबों को उजाड़ा जा रहा है, पुलिस प्रशासन भी सत्ताधारी दल के नेताओं के साथ मिला हुआ है। सरेआम नाजायज कब्जे हो रहे हैं पर सत्ताधारी दल व अधिकारी चुप हो कर बैठे हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अगर कोई कार्रवाई नहीं कि तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी राजपुरा कृष्ण कुमार पांथे ने इन आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जो भी बयान देंगे उसके तहत केस दर्ज कर बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें