फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की भीषण टक्कर में छ: गंभीर घायल, चार रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कारों की टक्कर में छह लोग घायल
विज्ञापन

अबोहर। श्रीगंगानगर रोड सैदांवाली के पास बुधवार सांय करीब 7 बजे दो कारों की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। स्थानीय सरकारी अस्पताल से चार की हालत गंभीर देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया गया। थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

फाजिल्का निवासी संजीव डोडा अपने साथी राजेश के साथ कार पर सवार होकर मलोट से एक विवाह कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे। सैदांवाली के सामने पहुंचे तो श्रीगंगानगर की ओर से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। उस कार में मलोट के गांव जंडवाला निवासी गुरतेज सिंह, मेजर सिंह, जंगसीर सिंह व सुखचैन सिंह सवार थे। हादसें दोनों कारों में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को108 एम्बूलैंस और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार मोनू ग्रोवर ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के कारण संजीव डोडा, राजेश कुमार, मेजर सिंह तथा जगसीर सिंह को फरीदकोट रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें