फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा पुलिस व काउंटर इंटैलीजैंस की टीम में फगवाड़ा में 3 किवंटल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर से 3.80 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद
विज्ञापन

आरोपी चालक गिरफ्तार, कैंटर मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा। थाना रावलपिंडी पुलिस व काउंटर इंटेलीजेेंस की टीम ने स्पेशल नाकाबंदी दौरान टी प्वाइंट भोगपुर रोड पर कैंटर से 3 क्विंटल 80 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक और कैंटर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी फगवाड़ा मनदीप सिंह ने बताया कि थाना रावलपिंडी के एसआई भारत भूषण, एसआई जगजीत सिंह, काउंटर इंटेलीजेंस के एसआई नरिंदर सिंह, एएसआई सुखबीर सिंह,राजिंदर कुमार ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी समेत होशियारपुर रोड पर स्थित टी प्वाइंट भोगपुर पर स्पेशल नाकाबंदी की थी। पुलिस पार्टी ने फगवाड़ा की तरफ से आ रहे कैंटर को शक के आधार पर रोका। कैंटर चालक ने अपना नाम वेद प्रकाश उर्फ वेद निवासी पपला जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पार्टी ने थाना प्रभारी रावलपिंडी इंस्पेक्टर सुरिंदर चांद को मौैके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में कैंटर की तलाशी लेने पर 19 बोरों से 3 क्विंटल 80 किलो चूरा पोस्त बरामद किया। एसपी मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी वेद प्रकाश ड्राईवर है और स्वर्ण सिंह वासी फोकल प्वाइंट लुधियाना के लिए काम करता है। पुलिस ने स्वर्ण सिंह व वेद प्रकाश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी स्वर्ण सिंह की तलाश में पुलिस पार्टियां भेजी गई है। प्रारंभिक पूछताछ मे पता चला है कि चूरा पोस्त लुधियाना व आसपास क्षेत्रों में सप्लाई होना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें