फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के व्यापारियों व जालंधर के सुनार के बीच हुई हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के व्यापारियों और जालंधर के सुनार के बीच हाथापाई
विज्ञापन

गाड़ियों के शीशे भी तोड़े, एक व्यापारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। महानगर में रविवार दोपहर करोड़ों के सोने को लेकर हंगामा हो गया। हंगामे का कारण करनाल से आए कुछ कारोबारियों व जालंधर के गुज्जापीर रोड पर प्रभु ज्वैलर्स के मालिक के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है। दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई जिससे दोनों पक्षों के लोगों को चोटें भी आईं। इस दौरान करनाल से आए व्यापारियों की क्रेटा गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। सूत्रों की माने तो करनाल से आए लोगों को गुज्जापीर रोड स्थित दुकान में बंधक भी बनाया गया। उनपर हथियारों से हमला भी किया गया। मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस ने करनाल के एक कारोबारी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सुनार की दुकान पर हुआ यह सारा बवाल 1 करोड़ रुपये के सोने को लेकर हुआ माना जा रहा है। करनाल से आए कारोबारी गौरव का कहना है कि गुज्जापीर का एक सुनार अलग-अलग लोगों से करीब एक करोड़ रुपये का सोना लेकर करनाल से जालंधर आकर रहने लगा है। जालंधर में आने के बाद न तो वह सोना वापस कर रहा है और न ही पैसे लौटा रहा है। उसे कई बार फोन किया गया लेकिन वो फोन पर बात नहीं करता है। रविवार को उसने उन्हें पैसे लेने के लिए जालंधर बुलाकर बंधक बनाकर पीटा। सुनार का कहना है कि करनाल से आए कारोबारियों ने उस पर जानलेवा हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें