फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेसी सरपंच की दिन-दिहाड़े गोलियां मार हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेसी सरपंच की गोलियां मारकर हत्या
विज्ञापन

हमलावरों ने दिनदहाड़े मारीं आधा दर्जन गोलियां
अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। जिले के गांव कोटली अबलू निवासी पूर्व कांग्रेसी सरपंच व पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य जसविंदर सिंह छिंदा पुत्र गुलजार सिंह का मंगलवार को गांव काउणी के पास दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जसविंदर सिंह को आधा दर्जन गोलियां लगी हैं। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयानों में मृतक के भाई गुरतेज सिंह और पुत्र बोहड़ सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह घर से कोठे सुरगापुरी में भोग में शामिल होने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर निकला था। रास्ते में गांव काउणी के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके कुछ जानकारों व प्रत्यक्षदर्शियों ने इस वारदात की सूचना उन्हें दी। हत्याकांड की खबर मिलते ही एसएसपी सुशील कुमार, एसपी (डी) बलजीत सिंह सिद्धू व डीएसपी राजपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए पुलिस अधिकारियों से कातिलों को शीघ्र पकड़ने की बात कही। डीएसपी राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के कारणों का रहस्य सुलझाने में पुलिस अभी नाकाम है। परिजनों के अनुसार जसविंदर सिंह की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें