शराब के साथ एक गिरफ्तार
राजपुरा।
सिटी पुलिस ने एक घर से चार पेटी शराब बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सिटी पुलिस में तैनात हवलदार दीदार सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए हीरा चौक राजपुरा मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घर में शराब रखकर बेचता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापामारी कर उक्त मकान से 48 बोतल शराब ठेका देसी रसीला संतरा हरियाणा मार्का बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी वाल्मीकि कालोनी राजपुरा को शराब के साथ हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है।