लाखों एमएल कच्ची शराब नष्ट की गई
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब और हिमाचल पुलिस ने तीन विभिन्न मामलों में दो लोगों को अवैध शराब और एक को देसी शराब की चालू भट्टी के साथ गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में सुजानपुर पुलिस ने प्रेम नगर निवासी चंदन देवी को फिरोजपुर कलां से प्लास्टिक कैनी समेत गिरफ्तार किया। इसमें से 10 बोतल शराब बरामद की गई। वहीं पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित गांव माजरा में हिमाचल पुलिस ने रेडकर शराब की चालू भट्ठी समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस दौरान वहां स्टोर की गई लाखों लीटर कच्ची शराब को नष्ट भी किया गया।
थाना डमटाल प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह पुलिस चौकी ढांगू पीर की टीम ने गांव माजरा में प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में दबिश दी। एक घर से देसी शराब बनाने की चलती भट्ठी जब्त की और लाखों मिली कच्ची शराब नष्ट की। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि चालू भट्ठी के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान राजिंदर कुमार उर्फ मिट्ठन निवासी माजरा के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी से नौ हजार मिली तैयार लाहन भी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी राजिन्द्र के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं तीसरे मामले में पुलिस ने इंदौरा निवासी चरणजीत को उसकी दुकान पर 10 अवैध शराब की बोतलों समेत गिरफ्तार किया।
फोटो:-1-पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस टीम।