फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में फर्जी स्कूल सर्टीफिकेट बनाने वाला गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी स्कूल सर्टिफिकेट बनाने वाला गैंग सक्रिय
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे दस्तावेजों से खुलासा
कई सरकारी विभागों के पास नौकरी के लिए जमा करवाए 23 सर्टिफिकेट फर्जी
महेश कुमार
कपूरथला।
सूबे में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं व बारहवीं के फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने वाला गिरोह सक्रिय है। इन फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरियां भी हासिल की जा चुकी हैं। सरकारी विभागों के पास जमा करवाए दस्तावेजों के फर्जी होने का खुलासा तब हुआ, जब इनकी सत्यता परखने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली के पास भेजा। इस वर्ष के महज 40 दिनों में अब तक करीब 23 दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। इतनी बड़ी तादाद में फर्जी प्रमाणपत्र मिलने से खुद बोर्ड भी हैरान है। हालांकि शिक्षा महकमे ने संबंधित विभागों को इन दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिख भेजा है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली की सरकारी वेबसाइट में फर्जी दस्तावेजों के संदर्भ में आंकड़ा दर्ज हैं। इसमें जनवरी में 18 और फरवरी के अब तक 5 ऐसे फर्जी दस्तावेजों का हवाला दिया गया है, जिसमें आवेदनकर्ता ने सरकारी विभागों में नौकरी या तो हासिल कर ली है या फिर नौकरी के लिए आवेदन किया है। फिलहाल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड खुद हैरान है कि इतनी बड़ी तादाद में ऐसे दस्तावेजों का मिलना कहीं न कहीं किसी बड़े रैकेट के सक्रिय होने की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जब कोई सरकारी विभाग किसी आवेदनकर्ता को नौकरी देता है तो ज्वाइनिंग के समय उसके असली शैक्षणिक दस्तावेजों को वेरिफिकेेशन के लिए संबंधित बोर्ड या यूनिवर्सिटी को भेजता है। संबंधित बोर्ड या यूनिवर्सिटी दस्तावेजों की पड़ताल करके सरकारी विभागों को रिपोर्ट भेजती हैै। ऐसे ही सरकारी विभागों की ओर से जांच के लिए प्राप्त दस्तावेजों के फर्जी होने का आंकड़ा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली ने सरकारी वेबसाइट पर डाला है। इनमें सबसे ज्यादा आर्मी से संबंधित हैं।
इन विभागों में फर्जी दस्तावेजों से आवेदन
इन 23 फर्जी दस्तावेजों में आर्मी रिक्रूटमेंट सेल अमृतसर के आठ, एसएसपी गुरदासपुर का एक, एसएसपी बटाला का एक, एसएसपी पटियाला का एक, पीआरटीसी के जनरल मैनेजर पटियाला के दो, डीआईसी, सीआरपीएफ करतारपुर के दो, कमांडेंट इन सर्विस ट्रेनिंग सेंटर कपूरथला का एक, पासपोर्ट आफिस जालंधर का एक, स्टेट फार्मेसी काउंसिल पंजाब का एक, कमांडेंट 82 बटालियन पीएपी चंडीगढ़ का एक, डायरेक्टर उच्च शिक्षा पंजाब का एक, तरनतारन कोआपरेटिव सोसायटी तरनतारन का एक, कमांडेंट चंडीगढ़ एयरपोर्ट, चंडीगढ़ का एक और जीआरईएफ की ओर से एक सर्टिफिकेट वेरिफिकेश में फर्जी पाया गया है।
विज्ञापन

कोट
जाली सर्टिफिकेट से संबंधित रिपोर्ट सरकारी विभागों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजी दी है। इतनी बड़ी तादाद में बोर्ड के नाम के फर्जी सर्ठिफिकेट जारी होने की जांच कराई जाएगी। बोर्ड के किसी कर्मचारी की मिलीभगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। कोई ऐसी मिलीभगत सामने आई तो उस कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हरगुणजीत कौर, सचिव पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें