फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी दुकान पर मिली मिलावटी शराब

Sat, 10 Feb 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पकड़ी गइ श्ाराब - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शनिवार को इलाहाबाद की आबकारी टीम ने नगर के खजुरिया रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापा मारकर मिलावटी शराब बरामद की। दुकान में 180 एमएल की 14 बोतल बिना ढक्कन व 11 बोतल की सील टूटी मिली। बिना होलोग्राम के भी 31 बोतल शराब बरामद की गई। छानबीन में फिलहाल पानी की मिलावट सामने आई है। टीम इसकी विस्तृत जांच कर रही है। आबकारी मंत्री के गृह जनपद में लाइसेंसी दुकान से मिलावटी शराब की बिक्री की शिकायतों के आधार पर टीम द्वारा यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन

 सूत्रों के मुताबिक टीम ने चिह्नित दुकान में छापेमारी से पहले एक व्यक्ति को पांच सौ रुपये का नोट देकर दुकान भेजा। अलग-अलग ब्रांड की शराब खरीदी। दुकानदार ने मूल्य से अधिक दाम लिया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति को भी शराब खरीदने भेजा। सेल्समैन ने जैसे ही सील टूटी शराब की बोतल थमाई, टीम ने उसे पकड़ लिया। सेल्समैन देवरिया के सलेमपुर निवासी रंजीत यादव को हिरासत में लेते हुए छानबीन शुरू की। बगल में स्थित सरकारी बीयर व देसी शराब की दुकान में भी ताला बंद करा दिया। छापेमारी में टीम ने पाया कि दुकान में नियमानुसार साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। स्टाक रजिस्टर भी पूर्ण नहीं है। रजिस्टर में 22 दिसंबर तक की बिक्री दर्ज मिली। दुकान में रखी शीशी का सत्यापन करने में कई ब्रांड की शराब में पानी की मिलावट पाई गई। टीम ने मामले की लिखापढ़ी करने के बाद आरोपी को सदर थाने के सुपुर्द कर दिया।
 इस संबंध में उपायुक्त आबकारी इलाहाबाद डॉ.आरके द्विवेदी ने कहा कि शासन स्तर से मिलावटी शराब बेचने की शिकायत की जांच करने का निर्देश मिला था। छापेमारी की कार्रवाई में अंग्रेजी शराब की शीशी में मिलावट करने का भंडाफोड़ किया गया। लिखापढ़ी के बाद सदर थाना में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें