सडक़ हादसे में पिता की मौत, बेटा जख्मी
फिरोजपुर। गांव चक हिराज के पास बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में बेटे को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने वीरवार को बोलेरो के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
नवदीप सिंह वासी चूहड़ खिलचियां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बाइक पर वह और उसके पिता रवेल सिंह (55) किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जैसे ही गांव चक हिराज के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रवेल सिंह और नवदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां रवेल सिंह की मौत हो गई।
उधर, थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने नवदीप सिंह के बयान पर बोलेरो के चालक गुरलाल सिंह वासी चूहड़ खिलचियां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।