फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनैपिंग और दुष्कर्म के आरोप में 6 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पठानकोट। थाना धारकलां की पुलिस ने युवती को किडनैप कर दुष्कर्म करने के आरोप में छह लोगों को नामजद किया है। घटना के तीन महीने बाद मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने युवती को धारकलां से किडनैप किया और चंडीगढ़ में जाकर जबरदस्ती निकाह कर शारीरिक शोषण किया। घटना 2 अप्रैल की है। थाना धारकलां के अधीन आते एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बड़ी बेटी की शादी 31 मार्च को गांव हरछोदनी में हुई। शादी के अगले दिन बेटी मायके फेरा डालने आई। वापसी पर उनकी 2 छोटी बेटियां भी उसके साथ उसके ससुराल गई। अगले दिन उनके जीजा ने उन्हें धारकलां चौक में वापस भेजने के इरादे से बस के पास छोड़ा पर वहीं गांव जंगला भवानी निवासी शेर अली और उसके पांच साथी आ धमके। दोनों बेटियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। एक लड़की को वह डमटाल में छोड़ गए और दूसरी को अपने साथ चंडीगढ़ ले गए। वहां शेर अली ने उससे जबरन निकाह कर लिया। इसके बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद बेटी किसी तरह अपने घर लौटी तो सारी घटना की जानकारी दी। मामले की तीन महीने चली जांच के बाद थाना धारकलां में गांव डीडां सासियां निवासी शेर अली, शामू, गुलाम हुसैन और गांव जंगला भवानी निवासी हाशिमद्दीन, शमीर और अली के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, धोखाधड़ी, साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी एएसआई सुशील कुमार के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें