फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में समझौता करने गए किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। थाना कोटइसे खां के गांव चूहड़चक्क निवासी 45 वर्षीय किसान शमशेर सिंह की जमीन विवाद के चलते शुक्रवार रात को हत्या कर दी गई। शमशेर सिंह के परिवार का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में शमशेर की हत्या की गई है। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने थाना मेहना में बलखंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज भलविंदर सिंह सहित 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शमशेर सिंह के खिलाफ थाना कोटइसे खां पुलिस ने छह जून को केस दर्ज किया था, जिसमें आरोप था कि शमशेर सिंह ने गांव चूहड़चक्क निवासी गुरदेव सिंह को अगवा करके जबरन उसकी पांच एकड़ जमीन अपने नाम पर करवाई है। केस दर्ज होने के बाद अगवा हुए गुरदेव सिंह ने फिरोजपुर रेंज के आईजी एमएस छीना को दरखास्त भेजकर अपील की थी कि वह अपने बयान मोगा जिले के बाहर पुलिस को दर्ज करवाना चाहता है। आईजी के आदेशों के अनुसार गुरदेव सिंह ने फाजिल्का के डीएसपी डी भुपिंदर सिंह भोला के समक्ष होकर बयान दर्ज करवाए थे कि वह अपनी मर्जी से शमशेर सिंह के साथ गया था और उसने खुद शमशेर के नाम पर अपनी पांच एकड़ जमीन की है।
गुरदेव सिंह के बयानों पर अदालत ने शमशेर सिंह को 21 जून के दिन जमानत दे दी। 21 जून को ही शमशेर अपने घर वापस आया था कि उसे दूसरे पक्ष के लोगों ने समझौते के लिए गांव दौधर में बुला लिया। समझौता सिरे न चढ़ पाने के चलते जब शमशेर अपने भाइयों सहित स्कार्पियो गाड़ी पर लौट रहा था। गांव बुट्टर कलां के पास पीछे से आई दो तीन गाड़ियों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी, इससे उनकी गाड़ी पलट गई। हादसे के दौरान शमशेरघायल हो गया।
विज्ञापन

शमशेर के साथ मौजूद उसके भाई छिंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उसे जमकर पीटा, जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं छिंदरपाल सिंह, सुरजीत सिंह और शैल सिंह भी घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, वहां पर शैल सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी बलखंडी के प्रभारी एएसआई भलविंदर सिंह की मौजूदगी में शमशेर की हत्या की गई है। वहीं पुलिस ने सिविल अस्पताल से ही घायल अवस्था में शैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। करीब दो घंटे के बाद पुलिस ने शैल सिंह के जमानत के कागज दिखाने पर उसे रिहा कर दिया।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
जांच अधिकारी थाना मेहना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी बलखंडी पुलिस के इंचार्ज एएसआई भलविंदर सिंह, कांस्टेबल नवजोत सिंह, कांस्टेबल जगदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, उसका भाई जग्गा सिंह, लखवीर सिंह लक्खा भाऊ, मंदीप सिंह, अमरजीत सिंह, बिक्कर सिंह, चमकौर सिंह, सरबजीत सिंह, सिमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह वासी चूहड़चक्क, जेपी गांव भिंडरकलां, जोबनप्रीत गांव बुक्कनवाला और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का धारा 302 समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें