फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में शादी की पार्टी में जाने पर की मारपीट, जहरीली चीज पीकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। थाना बनूड़ के अधीन पड़ते हवेली बसी में एक विवाहिता ने जहरीली चीज पीकर जान दे थी। पुलिस ने विवाहिता के पति, उसके पिता व जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में चरन सिंह निवासी गांव सरसीनी थाना लालड़ू जिला मोहाली ने बताय कि उसकी बेटी कुलदीप कौर (32) की शादी करीब सात साल पहले बनूड़ के गांव हवेली बसी के रहने वाले हरबंस सिंह के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हरबंस सिंह शराब पीने आदी है। अकसर नशे में वह उनकी लड़की से मारपीट करता था। 16 जून को उनकी लड़की रिश्तेदारी में शादी की पार्टी में गांव चमारू चली गई। हरबंस सिंह पार्टी में नहीं गया।
पार्टी अटेंड करने के बाद जब कुलदीप कौर घर वापस पहुंची, तो हरबंस सिंह ने उसके साथ मारपीट की। इससे मानसिक तनाव में आकर कुलदीप कौर ने कोई जहरीली चीज पी ली। उसकी चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने कुलदीप कौर के आरोपी पति हरबंस सिंह, उसके पिता राजिंदर सिंह व जीजा रणधीर सिंह निवासी खलौर जिला मोहाली खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन दोनों पर आरोप है कि वह लोग हरबंस सिंह को अपनी पत्नी साथ मारपीट करने के लिए उकसाते थे। किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें