फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग माफिया से थे एएसआई के संपर्क, नौकरी से किया बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। ड्रग माफिया से संपर्क रखने वाले एएसआई को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया। यह आदेश पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जारी किए हैं। सीपी के अनुसार एएसआई सरबजीत सिंह बैलेट नंबर 2943 को जांच के दौरान नशा तस्करों के साथ संबंधों का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन

कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि एएसआई नारकोटिक्स सैल में तैनात था और खुद भी नशे का आदी था। वह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नशा तस्करों की मदद करता था। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही एएसआई सरबजीत सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। हाल ही में सरबजीत सिंह को भ्रष्टाचार केस के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया गया था। सीपी ने कहा कि नशे के कारोबार से जुडे़ किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें