फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी हत्या मामले में आरोपी पूर्व सैनिक दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माहिलपुर (होशियारपुर)। थाना पुलिस माहिलपुर में रविवार को मुंशी की हत्या करने के आरोपी पूर्व सैनिक को सोमवार को गढ़शंकर स्थित अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी माहिलपुर सुभाष बाठ ने बताया कि वारदात के वक्त मौजूद ड्यूटी अधिकारी एएसआई शाम लाल के बयान पर आरोपी को नामजद कर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को हवलदार अमरजीत सिंह की अंत्येष्टि गढ़शंकर के श्मशान घाट में कर दी गई। चिता को उनके बेटे सुखप्रीत सिंह ने मुखाग्नि दी। शमशान घाट में एसएसपी होशियारपुर जे. एलांचेझियन, एसपी धर्मवीर, डीएसपी दलजीत सिंह खख, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, सीपीएम नेता दर्शन सिंह मट्टू, पूर्व अध्यक्ष बसपा पंजाब रशपाल सिंह राजू मौजूद रहे। पुलिस की एक टुकड़ी ने हवा में गोलियां दाग कर हवलदार को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन



फोटो:4,5,6 मृतक के शव को कंधा देते पुलिस अधिकारी,मतृक को श्रदांजलि देते पुलिस अधिकारी तथा अग्नि देते मृतक का बेटा सुखप्रीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें