मोगा। थाना कोटइसे खां के एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने शराब के नशे में दो साल की मासूम से दुष्कर्म किया। जब आरोपी बच्ची को उसके घर के आगे छोड़कर भागने लगा तो ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस वहां पहुंची और आरोपी का पकड़कर थाने ले गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
थाना कोटइसे खां के प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर प्रकाश ने बताया कि एक महिला अपनी दो साल की बच्ची के साथ अपनी ननद को मिलने के लिए गई थी। बुधवार को वहां किसी के घर पार्टी चल रही थी। महिला और उसकी ननद भी उस आयोजन में गई थीं। वहां शराब के नशे में धुत्त भजन सिंह (50) ने बच्चों के साथ खेल रही दो वर्षीय मासूम को वहां से उठाया और अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद बच्ची न मिलने पर बच्चों ने बच्ची की मां और परिवार को बता दिया कि भजन उनकी बच्ची को उठाकर ले गया है। इसके बाद पूरा गांव बच्ची की तलाश में जुट गया। रात करीब 9 बजे आरोपी भजन सिंह बच्ची के साथ दुष्कर्म करने बाद उसे उसकी बुआ के घर के बाहर छोड़ने आया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जांच अधिकारी का कहना है कि बच्ची का मेडिकल करवाया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने बच्ची के शरीर पर कई जगह पर काटा था। बच्ची का उपचार चल रहा है।
जांच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी भजन सिंह मजदूरी करता है। उसके पांच बच्चे हैं। आरोपी शराब पीने का आदी है।
फोटो-06मोग13 (आरोपी को गिरफ्तार करके लेजाती पुलिस)