फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी मायके से नहीं आई तो कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। गांव धरांगवाला निवासी एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते सोमवार रात्रि खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय बलवंत के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी करीब 2 वर्ष पूर्व गांव दुतारां वाली में हुई थी। गत दिनों उसकी पत्नी मायके चली गई थी। गत दिवस वह पत्नी को दुतारांवाली में लेने के लिए था। ससुराल वालों ने पत्नी को भेजने से मना कर दिया। इसके बाद बलवंत घर पर आया और मानसिक तनाव के चलते कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता सुबह तब चला जब उसकी मां उसे चाय देने के लिए कमरे में गई। मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें