फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्क परमिट बता टूरिस्ट वीजा पर भेजा मलयेशिया, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। थाना 1 की पुलिस ने वर्क परमिट बताकर एक युवक को टूरिस्ट वीजा पर मलयेशिया भेजने वाले व्यक्ति पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गुरमुख सिंह निवासी अबरोल नगर ने थाना नंबर एककी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव मुतफर्का निवासी दविंदर पठानिया ने उसके बेटे बलजीत सिंह को मलयेशिया में पैकिंग का काम दिलवाने की एवज में उससे 1.90 लाख रुपये लिए। लेकिन उसने वर्क परमिट बताकर टूरिस्ट वीजा लगाकर बलजीत को मलयेशिया भेज दिया। इसके बाद उसने दविंदर पठानिया से कई बार संपर्क कर पैसे वापस करने को कहा लेकिन उसने राशि नहीं लौटाई। एसएसपी ऑफिस में ईओ विंग की तरफ से शिकायत की जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर -1 में दविंदर पठानिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें