पठानकोट। सुंदरचक्क अड्डा में लॉटरी स्टाल की आड़ में दड़ा सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार निवासी गांव लाडी महंता के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी दलविंदर शर्मा ने बताया कि गांव सुंदरचक्क अड्डा में दड़ा सट्टा की सूचना उन्हें मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर कर्मचारी को भेजा। मौके पर अश्विनी कुमार से सट्टा पर्चियां और लैटर पैड मिला जिस पर नंबर लिखे हुए थे। वहीं व्यक्ति आवाज लगा रहा था कि 50 रुपये की पर्ची डालो और जीतने पर 500 ले जाओ। एएसआई परमिंदर सिंह ने आरोपी को 1390 रुपये और दड़े की पर्चियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। सुजानपुर पुलिस ने अश्वनी कुमार के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट का मामला दर्ज किया है।