फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासमती से लदा कैंटर लूटा, पांच पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बासमती से लदा कैंटर लूटा, पांच पर मामला दर्ज
विज्ञापन

कैंटर में लदी थीं बासमती चावल की लगभग 301 बोरियां
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना कुलगढ़ी के अंतर्गत चौक सतियां वाला के पास स्कार्पियों सवार पांच लोगों ने हथियारों के बल पर बासमती की बोरियों से लगा कैंटर लूट लिया। कैंटर में बासमती की लगभग 301 बोरियां लदी थीं। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने शनिवार को कैंटर चालक के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अवतार सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी मासी जोहा थाना सुलतानपुर लोधी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने साथी सुरजीत सिंह के साथ बासमती से लदा कैंटर लेकर जीरा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही गांव सतियां वाला चौक पर पहुंचे एक स्कार्पियो गाड़ी पर सवार पांच लोग पहुंचे। आरोपियों ने उनका कैंटर रुकवाकर उनसे मारपीट की और हथियारों के बल पर उनका कैंटर लेकर फरार हो गए। अवतार ने बताया कि उन्होंने स्कार्पियो पर सवार आरोपियों की पहचान की है। बासमती का कैंटर लूटने वाले में आरोपी संदीप सिंह, साजन, राहुल, राजा व सावन शामिल हैं। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने अवतार सिंह के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना कुलगढ़ी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें