फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनसप का तीन करोड़ का धान खुर्दबुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पनसप का तीन करोड़ का धान खुर्दबुर्द
विज्ञापन

मैनेजर की शिकायत पर राइस मिल के चार लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
धान घोटाले में पनसप का एक इंस्पेक्टर भी निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पनसप का तीन करोड़ का धान खुर्दबुर्द करने के आरोप में थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने गांव जीवां अराई स्थित एक राइस मिल के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पनसप ने अपना एक इंस्पेक्टर भी निलंबित किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पनसप ने चावल तैयार करने के लिए वर्ष 2018 को 81 हजार 863 बैग धान के जीवां अराई स्थित राइस मिल को दिए थे। पनसप विभाग अधिकारियों को किसी ने गुप्त सूचना दी थी कि राइस मिल के गोदाम में धान के बैग कम है। इस सूचना पर पनसप अधिकारियों ने गोदाम पहुंच कर गोदाम में पड़ी धान के बैगों की गिनती करवाई। गिनती करने पर 55 हजार 843 धान के बैग कम पाए गए, जिनकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये आंकी गई। इस संबंधी विभाग ने पुलिस को शिकायत दी, पुलिस ने पनसप के मैनेजर दीपक के बयान पर राइस मिल के मालिक जसविंदर पाल सिंह, संदीप कुमार, रासू मुटनेजा व जसमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार कर रहे हैं। उधर, विभागीय सूत्रों के मुताबिक गोदाम में धान के बैग कम पाए जाने के आरोप में पनसप के अधिकारियों ने विभाग के एक इंस्पेक्टर को निलंबित किया है।
विज्ञापन


उधर, थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पनसप मैनेजर दीपक के बयान पर मामला दर्ज किया है।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें