फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस क्वाटरों में मिली होमगार्ड की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस क्वार्टरों में मिला होमगार्ड का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। शहर के थाना डिवीजन नंबर दो के क्वार्टरों में शनिवार सुबह होमगार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक होमगार्ड की पहचान सतपाल निवासी जम्मू के तौर पर हुई है जो यहां होमगार्ड की ड्यूटी कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया। एएसआई बलविंद्र सिंह ने कहा कि होमगार्ड में तैनात सतपाल की ड्यूटी यहीं पर थी। वह शुक्रवार रात को थाना डिवीजन नंबर दो में बने क्वार्टर के कमरे में ही था लेकिन शनिवार सुबह जब ड्यूटी पर नहीं आया तो पता लगा कि उसकी मौत हो गई है। उसका शव कमरे के बेड पर ही पड़ा हुआ है। उसकी नाक से मामूली सा खून निकल रहा था। मौत के कारण का अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें