फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस क्विंटल चूरा पोस्त समेत दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
10 क्विंटल चूरा पोस्त समेत दो तस्कर दबोचे
विज्ञापन

जालंधर।
शाहकोट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर गांव रोतां के बाजवा पैलेस में खड़े ट्रक से दस क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर तस्करी का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश से सस्ते दाम पर चूरापोस्त खरीदकर जालंधर, मोगा व लुधियाना में महंगे दाम पर बेचते थे। आरोपियों के पास से जो स्कार्पियो बरामद हुई है उस पर जाली नंबर लगा हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इस गाड़ी में चूरापोस्त सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ झंड निवासी दोलेवाल जिला मोगा और नछत्तर सिंह उर्फ काली निवासी जिला मोगा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह 10 साल से तस्करी कर रहे हैं। उनके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। इसलिए वह लुधियाना के लद्धेवाली इलाके में किराए का मकान लेकर छुपकर रह रहे थे। पुलिस ने 50 बोरियां चूरापोस्त की बरामद की। एक बोरी का वजन 20 किलो था। मुख्य आरोपी गुरजंट सिंह तीन साल यूके में रहकर आया था। वापस पंजाब आकर वह नशे के कारोबार में लिप्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें