फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों से पैसे वसूलने के आरोप में एएसआई समेत तीन पुलिस मुलाजिम लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
वसूली के आरोप में एएसआई समेत तीन मुलाजिम लाइन हाजिर
विज्ञापन

जीटी रोड पर नाकाबंदी कर लोगों से वसूल रहे थे सौ-सौ रुपये
वाहट्सएप पर वीडियो देखने पर एसएसपी ने की कार्रवाई
एसएसपी को शिकायत भेजी है : डीएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)।
जीटी रोड पर वाहन चालकों से सौ-सौ रुपये वसूलने के आरोप में ट्रैफिक इंचार्ज समेत तीन मुलाजिमों को पुलिस लाइन हाजिर किया है। किसी व्यक्ति ने चालकों से पैसे लेने की वीडियो वाहट्सएप पर डाली थी, जिसे एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने देखने के बाद उक्त मुलाजिम पर सख्त कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार गुरुहरसहाए के जीटी रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी, जो भी वाहन वहां से गुजर रहा था उनके दस्तावेज चेक कर रहे थे, जिनके भी दस्तावेजों में खामियां थी उनसे पैसे वसूल रहे थे। वहीं से तीन तेल कैंटर गुजर रहे थे, उन्हें रोका गया और उनके दस्तावेज देखे, जो पूरे थे। ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों ने कहा कि सेफ्टी बेल्ट क्यों नहीं लगाई है। इसी बात के कैंटर चालकों से सो-सो रुपये मांग रहे थे। कैंटर चालक कह रहे थे कि डिपो वाले उन्हें सेफ्टी बेल्ट लगाने से मना करते हैं, क्योंकि कैंटर में आग लगने पर बेल्ट जल्दी नहीं खुलती है, इसीलिए बेल्ट नहीं लगाते हैं। लेकिन फिर भी पुलिस वालों ने उनसे सो-सो रुपये वसूल किए। जब पुलिस वाले पैसे वसूल कर रहे थे किसी ने वीडियो बना ली और वाहट्सऐप पर डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गुरुहरसहाए के डीएसपी लखबीर सिंह का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों की एक शिकायत बनाकर एसएसपी फिरोजपुर को भेज दी है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसमें एक एएसआई रैंक का अधिकारी भी शामिल है।

फोटो संख्या-06एफजेडआरपी08
कैप्शन--गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) में ट्रैफिक पुलिस वाले वाहन चालकों से पैसे लेते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें