फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की गर्दन पर तेजधार हथियार रख लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की गर्दन पर तेजधार हथियार रख लूट
विज्ञापन

45 हजार और 13 तोले सोने के जेवर ले गए लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
बूड़ा गुज्जर रोड स्थित गार्डन कॉलोनी के एक घर को मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने लूट लिया। वे घर में घुसकर महिलाओं की गर्दन पर तेजधार हथियार रख 45 हजार और 13 तोले सोने के जेवर ले गए। गहनों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वारदात के दौरान एक महिला मामूली चोटिल भी हुई है। थाना सिटी पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी।
गार्डन कॉलोनी स्थित राम कृष्ण के निवास पर दोपहर करीब दो बजे दो बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे बंद गेट को फांदकर घर में दाखिल हुए। उन्होंने घर में मौजूद महिला नेहा और एक अन्य महिला डॉली की गर्दन पर तेजधार हथियार रख दिए। लुटेरों ने उनसे उनके पहने हुए जेवरात उतारकर देने को कहा। डॉली ने विरोध किया तो एक लुटेरे उसकी बाजू पर कापे से हलका वार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर घबराई महिलाओं ने अपने हाथों में पहनी हुई अंगुठियां उतारकर दे दी। उन्होंने घर की चाबियां मांगी। इसके बाद लुटेरे अलमारी में रखे 45 हजार और 13 तोले सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना पर थाना सिटी के प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें