फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी किसान के घर से 30 किलो लाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी किसान के घर से 30 किलो लाहन बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी किसान को जब पुलिस गिरफ्तार करने उसके घर गई तो उसके घर से 30 किलो लाहन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ करने समेत आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी थाना समालसर के एएसआई अंग्रेज सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि तीन जनवरी के दिन वह किसी काम से अपनी जेठानी के घर जा रही थी। इस दौरान गांव चीदा निवासी बलतेज सिंह टल्ली ने उसे रास्ते में रोक लिया और उससे कहने लगा कि वह उससे बात क्यों नहीं करती। जब महिला ने आरोपी का विरोध किया तो उसने धक्कामुक्की करते महिला की कमीज फाड़ दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। उक्त मामले को लेकर आरोपी के साथ शिकायतकर्ता की समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। समझौता न हो पाने के चलते पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ छेड़छाड का मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद जब पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची तो पुलिस ने उसके घर से 30 किलो लाहन भी बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में आबकारी एक्ट भी लगा दिया। जांच अधिकारी के अनुसार मामला दर्ज करने के बाद शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें