फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथ वसूली के मामले में गैंगस्टर सिम्मा बहिबल का पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथ वसूली के मामले में गैंगस्टर सिम्मा बहिबल का पुलिस रिमांड
विज्ञापन

प्रोडक्शन वारंट के आधार पर अदालत में पेशी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने शहर के धनाढ्य लोगों को डरा धमका कर चौथ वसूली के मामले में कुख्यात गैंगस्टर हरसिमरनदीप सिंह सिम्मा बहिबल को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सोमवार को सिटी पुलिस ने उसे प्राडक्शन वारंट के आधार पर अदालत में पेश किया था।
जानकारी के अनुसार इस मामले का खुलासा पिछले साल 15 सितंबर को हुआ था। उस दिन थाना सिटी पुलिस ने शहर में किसी व्यक्ति से चौथ की वसूली करने आए बाइक सवार दो नौजवानों कोटकपूरा के गांव मौड़ निवासी जगसीर सिंह और समालसर(मोगा) के गांव मल्लके निवासी इंद्रदीप सिंह उर्फ निक्कू को काबु किया था और उनसे 10 हजार की नगदी समेत एक 315 बोर की देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस के अनुसार इन दोनों का संबंध क्षेत्र के
विज्ञापन

कुख्यात गैंगस्टर गांव बहिबल कलां निवासी हरसिमरनदीप सिंह उर्फ सिम्मा बहिबल के साथ था और यह दोनों उसी के कहने पर शहर में चौथ की वसूली करने आए थे। उस समय पुलिस ने गिरफ्तार दोनों नौजवानों समेत गैंगस्टर सिम्मा
विज्ञापन

बहिबल के खिलाफ केस किया था। हाल ही में सिम्मा बहिबल की गिरफ्तारी के बाद हुए खुलासा के बाद पुलिस ने बठिंडा जेल में बंद कोटकपूरा के गैंगस्टर विनय दियोड़ा को इसी केस में नामजद किया था और उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। विनय दियोड़ा पर आरोप है कि वह गैंगस्टर सिम्मा बहिबल को कोटकपूरा शहर के उन धनाढ्य लोगों की सूची उपलब्ध करवाता था जिसे डरा धमका कर चौथ वसूली जा सकती है। थाना सिटी कोटकपूरा प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि इस केस में पूछताछ के लिए सिम्मा बहिबल को रिमांड पर लिया गया है। मालूम होकि सिम्मा बहिबल को पिछले माह ही जिला पुलिस ने देहरादून से पकड़ा था और उस पर जैतो के राइस मिलर की हत्या करने के भी आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें