फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में चूर टैक्सी चालक ने एक बच्ची सहित 4 लोग रौंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौड़ी बस अड्डे के समीप नशे में चूर टैक्सी चालक ने सड़क किनारे चल रहे चाल लोगों को रौंद दिया। इस घटना में घायल एक युवक की राजकीय मेडिकल कालेज में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक महिला और एक पुरुष को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि बच्ची का उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार रात रुद्रप्रयाग की ओर जा रही एक टैक्सी कार राजकीय संयुक्त अस्पताल के समीप बदरीनाथ राजमार्ग पर अनियंत्रित हो गई। इससे अपनी चचेरी ननद साक्षी रावत (9) के साथ जा रही विजय लक्ष्मी ऊर्फ ममता (24) निवासी डांडा बड़ियारगढ़ (टिहरी), एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी कमलेश (24) निवासी उफल्डा श्रीनगर और सोहन सिंह (42) निवासी बाड़ा चोपड़ा (पौड़ी) इसकी चपेट में आ गए। कार लोगों को टक्कर मारने के बाद दीवार से टकरा कर रुक गई।
सूचना मिलने पर कोतवाल एनएस बिष्ट फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल मेडिकल कालेज भेजा गया। जबकि नशे में धुत्त वाहन चालक मनीष पुत्र सत्यप्रकाश निवासी अमसारी (रुद्रप्रयाग) को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में घायल कमलेश पुत्र गेंदालाल ने दम तोड़ दिया। जबकि ममता और सोहन को रेफर कर दिया। मामले की विवेचना कर रहे एसआई विजेंद्र नेगी ने बताया कि मृतक के भाई प्रेम लाल की तहरीर पर आरोपी ड्राइवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ममता का 4 माह का बच्चा है अस्पताल में भर्ती
हादसे में घायल ममता को अभी तक होश नहीं आया है। ममता के चार माह के बेटे को कफ की शिकायत है। उसका संयुक्त अस्पताल में उपचार चल रहा है। रविवार रात वह होटल से अपने लिए खाना ले जा रही थी। इसी दौरान वह कार की चपेट में आ गई। चार माह के मासूम को अब उसकी दादी और ताई देख रहे हैं।

मिला जीवनदान
दिल्ली से एनआईटी उत्तराखंड में काम के सिलसिले में आए अभिनव बेकाबू कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। वह इसे अपना दूसरा जीवनदान मान रहे हैं।

तीन लोग सवार थे कार में
कार चालक मनीष ने बताया कि वह रुद्रप्रयाग से किसी को छोडने श्रीनगर के समीप बिल्वकेदार गया था। जहां खाना-पीना हो गया। वापसी में एक मोटर साइकिल के आने पर वह कार से नियंत्रण खो बैठा। उसने बताया कि कार में रुद्रप्रयाग के दो और लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें