पुलिस ने छापामारी कर चाइनीज डोर के 48 गट्टू पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने छापामारी कर पाबंदीशुदा चाइनीज डोर के 48 गट्टू पकड़े हैं। पुलिस को देख आरोपी घटनास्थल से भागने में कामयाब हो गया। थाना सिटी पुलिस ने वीरवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसआई मेजर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने मक्खू गेट के पास नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी नितिन कुमार वासी आर्य समाज चौक फिरोजपुर ने हीरा मंडी में एक मकान किराए पर लिया हुआ है। वहां पर पाबंदीशुदा चाइनीज डोर का धंधा कर रहा है। क्षेत्र के दुकानदारों को चाइनीज डोर की सप्लाई कर रहा है। उक्त मकान में बड़ी संख्या में चाइनीज डोर रखी हुई है। पुलिस ने उक्त मकान में छापामारी कर 48 गट्टू चाइनीज डोर के बरामद किए हैं। आरोपी पुलिस को देख वहां से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी नितिन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।