फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में महिला सहित दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से महिला जख्मी
विज्ञापन

बाइक का संतुलन बिगड़ने से चालक बुरी तरह से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
शहर के मोहल्ला शहरियां में तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे गाड़ी चालक ने ही सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार महिला की एक टांग टूट गई है। बस्ती बावा खेल जालंधर निवासी गोगी ने बताया कि वह मोहल्ला शहरियां में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर आई थी। वह जब वापस जाने के लिए घर से निकली तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी के चालक ने महिला के पारिवारिक सदस्यों की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

थाना चौकी भुलाणा के अंतर्गत आरसीएफ के बाहर संतुलन खो जाने से बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया। सिविल अस्पताल में भर्ती सुखदेव सिंह ने बताया कि वह जालंधर से अपने घर वापस लौट रहा था। वह जब आरसीएफ के पास पहुंचा तो छोटे बच्चे पास ही ग्राउंड में खेल रहे थे। बच्चों का फुटबाल सड़क पर आ गया। फुटबाल से बचते हुए उसने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे वह बाइक से संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें