फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई को गोली मारने वाले सुपारी किलिंग गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई को गोली मारने में गिरफ्तार
विज्ञापन

दूसरी पत्नी ने कनाडा से गैंग को दी थी हत्या की सुपारी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
गोराया के गांव कोटली खखियां में कुछ दिन पहले एनआरआई मक्खन सिंह को गोली मारकर जख्मी करने वाले गैंग के सरगना को देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चार पिस्तौल व छह कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतनाम सिंह सत्ता निवासी गांव कंग साहिब राये थाना नकोदर के तौर पर हुई। गैंग के फरार सदस्य कुलवंत सिंह निवासी गांव महितपुर जिला होशियारपुर और रजिंदर कुमार उर्फ राजू की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया एनआरआई मक्खन सिंह को जान से मारने के लिए उसकी कनाडा में रहती दूसरी तलाकशुदा पत्नी जसविंदर कौर ने गिरोह के सरगना सतनाम सिंह सत्ता के साथी कुलवंत सिंह को ढाई लाख रुपये देकर हत्या की सुपारी दी थी। मक्खन सिंह की तलाकशुदा पत्नी कनाडा के शहर वैनकूवर में रहती हैं। वह मक्खन से बदला लेना चाहती थी। स्कोडा और आल्टो में आए गैंग के सदस्यों ने एनआरआई मक्खन सिंह को गोली मार दी थी। हमलावर घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूरी पर स्कोडा गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ टू ने गुप्त सूचना पर गांव गुड़ा थाना नकोदर से गिरोह के सरगना सतनाम सिंह सत्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 4 पिस्तौल 315 बोर देसी समेत 6 कारतूस बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपी सतनाम सिंह सत्ता न बताया गैंग को मक्खन सिंह की दूसरी तलाकशुदा पत्नी जसविंदर कौर के सुपारी दी थी। इसलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मक्खन सिंह को जान से मारने की कोशिश की। एसएसपी ने बताया सतनाम सिंह सत्ता ने वरिंदर कुमार लहिरी और संदीप कुमार सन्नी निवासी असवर राजस्थान के साथ मिलकर लांबड़ा से स्विफ्ट कार और नकोदर से शराब का ठेका और फिल्लौर के पेट्रोल पंप को भी लूटा था। आरोपी सतनाम सिंह सत्ता पर तीन दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें