थाना पुलिस ने पातड़ा की सुंदर बस्ती में एक शादीशुदा व्यक्ति के खिलाफ तेरह वर्षीय नाबालिग से दुराचार के आरोप में मामला दर्ज किया।
मंगलवार को पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल समाना में ले जाया गया, जहां महिला डॉक्टर मनमीत कौर ने मेडिकल जांच के बाद स्बैव जांच के लिए भेज दिया।
एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की की माता की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि गत 22 जनवरी को उनके मकान मालिक क ी मौत होने पर वह उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ उनके पैतृक गांव जिला संगरूर में गए थे।
इसी दौरान उनकी बेटी घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाते हुए उनके पड़ोस में रहते एक शादीशुदा व्यक्ति लखविंदर खां घर में घुस आया और लड़की को डरा धमका कर दुराचार किया। इसके बाद आरोपी लखविंदर खां ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि पीड़िता ने अपनी माता के वापस घर लौटने पर सारी बात बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने यह शिकायत तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी लखविंदर खां के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।