फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने दिया ईडी दफ्तर में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को ईडी का नोटिस मिलने से भड़के कांग्रेसी नेताओं ने जालंधर के ईडी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जालंधर में ईडी दफ्तर के बाहर किए गए प्रदर्शन के दौरान कहा कि ईडी अब भाजपा की इलेक्शन मैनेजमेंट एजेंसी बन गई है। पीएम मोदी ने इस महत्वपूर्ण एजेंसी का राजनीतिकरण कर दिया है। मोदी सरकार अपने राजनीतिक हित पूरे करने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने खिलाफ बोलने वाले के पीछे ईडी लगा देती है, लेकिन कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार की हर धक्केशाही का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदले की राजनीति देश के लिए ठीक नहीं है व भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
इस दौरान कांग्रेस की अंदरूनी कलह भी सामने आ गई। इस धरने के दौरान कुछ कार्यकर्ता मंच की तरफ बढे़ तो कैंट से विधायक परगट सिंह ने उन्हें रोक दिया। परगट सिंह के रोकने के बाद भी यह कार्यकर्ता मंच की तरफ धक्का देते हुए बढ़ गए तो विधायक गुस्से में आ गए। इस बात से गुस्साए परगट सिंह, विधायक बाबा हैनरी व मेयर जगदीश राजा आगे से उठकर सबसे पीछे जा बैठे।
विज्ञापन

धरने के कारण लगा लंबा जाम, लोग हुए परेशान
कांग्रेस के धरने के मद्देनजर ईडी दफ्तर तक आने-जानेे वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। ईडी दफ्तर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया था। धरने के कारण संविधान चौक, कूल रोड व बस स्टैंड को जाने वाले सभी रास्तों पर ट्रैफिक बुरी तरह से जाम हो गया। इस कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें