फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एएसआई पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना मल्लांवाला पुलिस ने 18 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में इसी थाने में तैनात एक एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई ने पहले चार हजार रुपये और फिर एक हजार रुपये रिश्वत ली थी। तीसरी बार बीस हजार रुपये मांग रहा था जबकि सौदा तेरह हजार में तय हुआ, जब तेरह हजार रुपये दे रहे थे तो पीड़ितों ने एएसआई की रिश्वत लेते की वीडियो बना ली। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने उक्त एएसआई को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित कृष्ण सिंह वासी गांव कामल वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके खिलाफ सियासी रंजिश के तहत 24 नवंबर 2021 को एक पर्चा दर्ज हुआ था, उस मामले की तफ्तीश एएसआई बलविंदर सिंह (1248) कर रहा था। आरोपियों ने इसी मामले में उसके बेटे लवप्रीत सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज करवा दिया। एएसआई बार-बार थाने में बुलाकर उन्हें धमकियां देता था। एक बार एएसआई ने चार हजार रुपये और दूसरी बार एक हजार रुपये उनसे वसूले। फिर 14 जुलाई 2022 को एएसआई बलविंदर सिंह ने उन्हें काल कर थाने में बुलाया और कहा कि अपनी गाड़ी की अदालत से जमानत करवा ले नहीं तो तुम्हें जेल जाना पड़ेगा। इस काम के लिए एएसआई ने उनसे बीस हजार रुपये की मांग की। किसी तरह सौदा तेरह हजार रुपये में तय हो गया। थाने में बने तफ्तीश रूम में एएसआई बलविंदर को तेरह हजार रुपये की धनराशि ले रहा था तो पीड़ितों ने उसकी वीडियो बनाकर पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाई। अधिकारियों ने वीडियो देखते ही एएसआई पर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने कृष्ण सिंह के बयान पर एएसआई बलविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें