फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.31 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। मॉडल टाउन पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पांच निवासियों के खिलाफ एक करोड़ 31 लाख 21 हजार 620 रुपये ठगने का मामला दर्ज किया है। यह रुपये मूल रूप से डीलरशिप के लिए एक कार कंपनी को भेजे गए थे। मुकेरियां के धौला खेड़ा गांव निवासी दिनेश सिंह डोगरा ने इस संबंध में दो सितंबर को एसएसपी को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने एक नामी कार कंपनी की डीलरशिप के लिए आवेदन किया था। उसने इस राशि को आरटीजीएस के माध्यम से अलग अलग ट्रांजेक्शन से कंपनी के खाते में जमा कराया था। हैरत की बात यह कि बैंक के जरिए आरटीजीएस से भेजे गए यह पैसे कंपनी के चालू खाते के बजाय, पांचों आरोपियों के बचत खातों के खातों में जमा हो गए। इस मामले में आरोपियों की पहचान कोटपारा, पश्चिम मिदनापुर, पश्चिम बंगाल के अचंत्य भुन्या, राम कृष्ण परगना की ताप्ती देबनाथ, पश्चिम बंगाल, बरिशल , बामुन पारा, रॉय दक्षिण पारा, चौबे गोपाल नगर, उत्तर 2 परगना, पश्चिम बंगाल, वार्ड नंबर 10 की रमाबाला सरकार, रामेंद्र नाथ सरकार निवासी गीतांजलि पथ के पास तकी रोड, भवनश्रीनगर कॉलोनी, बशीरहाट उत्तर, 24 परगना पश्चिम बंगाल और राजेश भालचंद्र यांडे डोंगरपारा, चोरघे, अली विरार, अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें