फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज दरिया के पास अवैध माइनिंग के आरोप में क्रशर मालिक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। उज्ज दरिया के पास से 4 एकड़ रकबे से आरबीएम (रिवर बेड मेटेरियल) की अवैध खनन करने के आरोप में थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस ने एक क्रशर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई माइनिंग अधिकारी सुखदीप सिंह की शिकायत पर की। उसने थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें माइनिंग ठेकेदार कंपनी सैनिक इंडस्ट्री लिमिटेड के कर्मचारी की ओर से शिकायत मिली थी कि गांव मुट्ठी स्थित जय शंकर क्रशर मालिक की ओर से उज्ज दरिया के पास से अवैध तौर पर पत्थर, मिट्टी और रेत की गैरकानूनी निकासी की जा रही है।
विज्ञापन

उक्त आरोपी क्रशर मालिक की ओर से आरबीएम को प्रोसेस कर सस्ते रेट पर बेच रहा है। इस कारण उनको गांव मुट्ठी और समराला में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। माइनिंग अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर मौका मुआयना करने के लिए पहुंचे तो वहां देखा कि दरिया के पास अवैध तौर पर 4 एकड़ जमीन से 6 फीट तक आरबीएम की माइनिंग की गई है। इस दौरान एक टिप्पर को चालक मौके से भगाकर ले गया। जबकि, एक जेसीबी को काबू कर लिया गया। जब वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि उक्त जेसीबी जय शंकर स्टोन क्रशर की है। माइनिंग अधिकारी ने जेसीबी मशीन पुलिस के सुपुर्द की और कार्रवाई के लिए लिखा। इसके बाद थाना नरोट जैमल सिंह में क्रशर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें