फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पेट्रोल डलवा भगाई कार, पंप की टूटी पाइप, 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। सर्कुलर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद चालक ने बिना पैसे दिए कार भगाने का प्रयास किया। चालक पेट्रोल पंप की पाइप भी साथ लेकर फरार हो गया। पंप मालिकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने चंद घंटों में आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

थाना 1 पुलिस ने कार सवार तीनों लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मनदीप सल्गोत्रा ने बताया कि पेट्रोल पंप पर रविवार रात साढ़े 11 बजे के करीब आल्टो कार में तीन युवक सवार होकर आए थे। उन्होंने कार में 1200 रुपये का पेट्रोल भरवाया। कार सवार एक युवक ने ऑनलाइन पैसे देने की बात कही। पेट्रोल पंप कर्मी क्यूआर कोड लेने गया तो आरोपियों ने कार को भगा लिया। इस दौरान पेट्रोल भरा जा रहा था, जिससे पेट्रोल पंप पाइप की नोजल कार की टंकी में थी। आरोपियों ने कार भगाई तो पूरी पाइप भी टूट गया और पंप की मशीन भी खराब हुई। इसी दौरान पंप मालिक ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने थोड़ी देर में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुजानपुर निवासी विशाल, अजय और अक्षय को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें