फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: आज शराब फैक्टरी सहित गांवों में पानी के सैंपल भरेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। एडीसी सागर सेतिया ने एक बयान जारी कर कहा कि सोमवार को मालबरोज इंटरनेशनल लिमिटेड मनसूरवाल कलां (शराब फैक्टरी) की जांच संबंधी गठित कमेटियां अपने कार्य में जुट गई हैं। कमेटियों ने शराब फैक्टरी में से विभिन्न स्थानों से मिट्टी के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा टीम ने फसल, पशुओं के खून, मलमूत्र, चारा व फीड के भी सैंपल लिए हैं। मंगलवार को कमेटी शराब फैक्टरी व विभिन्न गांवों से पानी के सैंपल एकत्र करेगी।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि कमेटी ने मिट्टी व फसलों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया है। सेहत विभाग की टीम की ओर से तीस पशुओं के खून के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा तीस पशुओं के मलमूत्र के भी सैंपल एकत्र किए हैं। इसी तरह कमेटी ने पशुओं के खाने वाले हरा चारा के नौ व फीड के चार सैंपल लिए हैं। मंगलवार को शराब फैक्टरी व विभिन्न गांवों के पानी के सैंपल लिए जाएंगे। प्रत्येक कमेटी अपना कार्य युद्धस्तर पर कर रही है। इन सब की रिपोर्ट पंजाब सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें