फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ की सीमा बढ़ने के लिए कैप्टन-चन्नी जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। आम आदमी पार्टी(आप) की जिला इकाई ने बीएसएफ का दायरा 50 किलोमीटर तक बढ़ने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह व मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

चारबत्ती चौक स्थित होटल में प्रेस कांफ्रेंस करके आप की हलका इंचार्ज व पूर्व जज मंजू राणा, जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन, आप नेता कंवर इकबाल सिंह, परविंदर सिंह, कमलजीत सिंह व कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि कैप्टन व चन्नी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके आधे पंजाब पर कब्जा करवाया है।
उन्होंने कहा कि सोमवार को दोपहर एक बजे जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी पुरानी कचहरी के समक्ष इसके विरोध में मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी व केंद्र सरकार का पुतला फूंकेगी। जिला प्रधान इंडियन ने कहा कि आगामी 45 दिन से पहले पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज व पूर्व जज मंजू राणा ने कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। प्रेस कांफ्रेंस दौरान उन्होंने देवी तालाब में दशहरा पर्व के आयोजन के दौरान वह अपनी जिला इकाई के साथ जल सेवा कर रही थीं।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ही हूटर मारती गाड़ी आई और उनके पास आकर रुक गईं और कैबिनेट मंत्री ने उन्हें इशारा करके बुलाया तो उन्होंने शिष्टाचार के तहत उन्हें पानी पीने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने आग्रह को दरकिनार करते हुए कहा कि ‘तुहाडे पल्ले की आ’ और आप नेता परविंदर सिंह की ओर हाथ करते हुए बोले कि ‘परविंदर साडा ही बंदा आ’।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें