फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नकाबपोश बदमाशों ने बस कंडक्टर पर तलवार से हमला कर नकदी से भरा बैग छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किया आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। मुदकी के माहला चौक के पास पांच नकाबपोश बदमाश जुझार बस कंडक्टर पर तलवार से हमला कर नकदी से भरा बैग छीनकर भाग गए। हुआ यूं कि बस यहां पर सवारियों को उतार रही थी और बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शनिवार पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित बस कंडक्टर मनदीप कुमार वासी टिब्बी भराइयां (फरीदकोट) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह जुझार बस कंपनी में बतौर कंडक्टर कार्यरत है। वह लुधियाना से फरीदकोट रूट पर बस लेकर आ रहा था। जब उनकी बस मुदकी के माहला चौक पहुंची तो बस खड़ी कर सवारियां उतार रहे थे। उसी समय पांच नकाबपोश बदमाश बस के पास पहुंचे और उस पर तलवार से हमला बोल नकदी से भरा बैग छीनकर भाग गए। बैग में लगभग 22000 रुपये थे। इस संबंधी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंच वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मनदीप के बयान पर उक्त बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई विनोद कुमार के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें