फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सुल्तानपुर लोधी में कारोबारी की हत्या, घर में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी बोले- संदिग्ध लग रहा मामला, सिर पर थे गहरी चोट के निशान
विज्ञापन



सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। शहर के चौक चेलियां के मशहूर कारोबारी की उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना के बाद डीएसपी सब डिवीजन बबनदीप सिंह, थाना सुल्तानपुर लोधी एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी की मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नाईयां निवासी 65 वर्षीय चरणजीत सिंह उर्फ चन्न डिपो वाला चौक चेलियां में हैंडलूम का कारोबार करते थे और अपने घर में अकेले रहते थे। शनिवार की सुबह जब वह अपनी दुकान पर नहीं पहुंचे तो उनके दोस्त उसे घर मिलने आए, लेकिन घर पहुंचकर देखा कि चरणजीत का खून से लथपथ शव बेडरूम में जमीन पर पड़ा था। पास में एक तकिया था, जोकि खून से लथपथ था। उनके सिर पर गहरी चोटों के निशान थे। डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि शव के पास खून बिखरा हुआ मिला है जिससे मामला संदिग्ध लगा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि बुजुर्ग की हत्या कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घर में कोई चोरी की घटना नहीं हुई है और उनके रिश्तेदारों से मालूम हुआ कि घर का बाहर का दरवाजा भी खुला पड़ा था। मौके मृतक के भाई तेजिंदर पाल सिंह ने कहा कि उसके भाई का किसी के साथ कोई भी विवाद नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें